भारतीय मूल की महिला को दातुक सम्मान
क्वालालंपुर। भारतीय मूल की एक स्तंभकार को मलेशियाई समुदाय को दिए अपने योगदान पर दातुक उपाधि से नवाजा गया है।
   स्तंभकार ब्रिगेट मेनेजेस चार वर्ष की उम्र में गोआ से अपने परिवार के साथ मलेशिया गई थी। ब्रिजेट न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स की एक स्तंभकार हैं, जिसका ब्रिजेट का साप्ताहिक कालम इनर ग्रोथ स्थानीय लोगों में काफी प्रसिद्ध है।
   ब्रिगेट का नाम पहांग प्रदेश ने इस पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। स्थानीय मीडिया ने ब्रिगेट के हवाले से कहा है कि मैं इस देश में पैदा नहीं हुई, लेकिन मैं यहीं रही और मैंने अपना जीवन इस देश को दिया। दातुक होने से मुझ में कोई अंतर नहीं आएगा। मैं अभी भी वही हूं जो पहले थी, लेकिन मुझे आशा है कि इसके उपयोग से मैं दूसरों की मदद कर सकूंगी।
   इस वर्ष की शुरुआत में बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान को भी दातुक उपाधि से नवाजा गया था।
  
 
-भारतीय मूल की महिला को दातुक सम्मान
-डकैतों ने भारतीय अमेरिकी की हत्या की
-भारतीय अमेरिकी बना टेक्सास का उप मेयर
-महीने भर में 46 भारतीय छात्रों ने आस्ट्रेलिया छोड़ा
-आस्ट्रेलिया में अब दिल्ली का सनी बना शिकार
-भारतीय महिला को मेंबर आफ द ब्रिटिश एंपायर सम्मान
-एक और भारतीय बना नफरत का शिकार
-कनाडा में भारतीय लड़की के हत्यारे को जेल
-आस्ट्रेलिया में और फैली नस्ली हमले की आग
-ओबामा के मित्र विनय बने बेलिज के राजदूत
12345678910...