ओबामा के मित्र विनय बने बेलिज के राजदूत
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के कारोबारी विनय थुमल्लापल्ली को मध्य अमेरिकी देश बेलिज में राजदूत नामांकित किया है। विनय ओबामा के कॉलेज के दिनों के मित्र हैं और उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा के प्रचार के लिए 100,000 डॉलर से अधिक चंदा एकत्र किया था।
   व्हाइट हाउस के मुताबिक ओबामा ने 10 नामांकित राजदूतों के बारे में वीरवार को कहा कि अमेरिकी लोग सौभाग्यशाली होंगे कि ये बहुमुखी प्रतिभा वाले पुरुष और महिलाएं विदेश में उनका प्रतिनिधित्व करेंगी। बेलिज के लिए नामांकित अमेरिकी राजदूत कोलोराडो में रहते हैं।
   कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद विनय ने व्यवसाय प्रबंधन में स्नात्कोत्तर की डिग्री हासिल की। वह ऑप्टिकल डिस्क की निर्माता और वितरण कंपनी एमएएम-ए इंक. के अध्यक्ष हैं। वह अपने 31 वर्ष के करियर में कई और कंपनियों में अहम पदों पर रह चुके हैं।
  
 
-भारतीय मूल की महिला को दातुक सम्मान
-डकैतों ने भारतीय अमेरिकी की हत्या की
-भारतीय अमेरिकी बना टेक्सास का उप मेयर
-महीने भर में 46 भारतीय छात्रों ने आस्ट्रेलिया छोड़ा
-आस्ट्रेलिया में अब दिल्ली का सनी बना शिकार
-भारतीय महिला को मेंबर आफ द ब्रिटिश एंपायर सम्मान
-एक और भारतीय बना नफरत का शिकार
-कनाडा में भारतीय लड़की के हत्यारे को जेल
-आस्ट्रेलिया में और फैली नस्ली हमले की आग
-ओबामा के मित्र विनय बने बेलिज के राजदूत
12345678910...