|
|
|
| कनाडा में भारतीय लड़की के हत्यारे को जेल |
वैंकूवर। कनाडा में 12 वर्ष पूर्व भारतीय मूल की लड़की की हत्या मामले में शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वैंकूवर के समीप विक्टोरिया सिटी में 14 नवंबर 1997 पूर्व आठ किशोर-किशोरियों ने भारतीय मूल की 14 वर्षीया रीना विर्क की पिटाई करने के बाद उसकी डुबोकर हत्या कर दी थी। न्यायालय ने आरोपी कैली एलर्ड को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पूर्व कैली ने निचली अदालत में अपील भी की थी लेकिन अदालत ने उसकी अपील ठुकरा दी थी। कनाडा में भारतीय मूल के लोगों ने रीना पर हुए हमले को नस्लीय हमला करार दिया था क्योंकि उस पर हमला करने वाली सात लड़कियां और एक लड़का श्वेत था। वर्ष 1999 में इस मामले में अदालत ने सभी दोषी लड़कियों को कुछ दिनों के लिए जेल में रखा और बाद में उन्हें रिहा कर दिया लेकिन हमलावर लड़के वारेन ग्लोवत्सकी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मामले में शुक्रवार को अंतत: कैरी को भी आजीवन कारावास की सुनाई गई। न्यायालय के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए रीना के माता-पिता ने कहा कि कैली को अब कम से कम 20 वर्षो तक जेल में रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें अब इस बात का भरोसा हो गया है कनाडा में कारगर न्याय प्रणाली मौजूद है।
|
|
|
|
|