|
|
|
| एक और भारतीय बना नफरत का शिकार |
मेलबर्न। भारतीय छात्रों के खिलाफ आस्ट्रेलियाइयों की नफरत कम नहीं हो रही। शुक्रवार को उन्होंने एक और भारतीय को निशाना बनाया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे नस्ली हमले का ताजा शिकार सूरत [गुजरात] के हार्दिक बिपिन भाई पटेल बने हैं। मेलबर्न में पटेल पर हमला तब हुआ जब वह अपनी कार में सवार हो रहे थे। उन पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। चौबीस वर्षीय पटेल मेलबर्न यूनिवर्सिटी में कमर्शियल कूकरी की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी कार में बैठ रहे थे, तभी दो आस्ट्रेलियाइयों ने उनके चेहरे पर घूंसे जड़ दिए। इसके बाद किसी ने पीछे से सिर पर वार किया। इसके बाद पटेल बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि होश आने पर वह अस्पताल में थे। किसी बुजुर्ग ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। हमले में पटेल के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी हालत ठीक है। पटेल ने कहा कि हमलावरों ने मोबाइल, पर्स और कार की चाबी छीन ली। तीनों हमलावर देखने में नशेड़ी लग रहे थे।
|
|
|
|
|